नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन छात्र- युवा सम्मेलन का आयोजन 16 मई 2021 रविवार को शाम 4 बजे किया जा रहा है। अभाविप की छात्रा स्मृति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी संदीप कुमार जी उपस्थित रहेंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
अभाविप के नगर मंत्री विश्वास वैभव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि नवगछिया क्षेत्र के छात्र- छात्राओं को अपने कैरियर एवं सफलता के लिए उचित मार्गदर्शन मिल सके। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का समय निर्धारित किया गया है जिस समय में छात्र एवं छात्राएं अपने कैरियर संबधी सवालों को रखेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

