नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले के आठ पुलिस पदाधिकारी को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सुसेवांक से पुरस्कृत किया है। एसपी ने यह पुरस्कार सभी पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर कांड निष्पादन करने के लिए दिया है। एसपी ने बिहपुर थाना के सअनि सत्येंद्र सिंह, खरीक के अनि मनोज कुमार, नवगछिया थाना के अनि वीरेंद्र कुमार, सअनि विश्वनाथ यादव,

शिवजी कुमार, रंगरा ओपी के अनि राजकिशोर यादव, सअनि ओम प्रकाश सिंह एवं परबत्ता थाना के सअनि दिवाकर यादव को दिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बीते अप्रैल माह में इन सभी पुलिस पदाधिकारियों ने पांच से ज्यादा कांडो का निष्पादन किया गया। इसको लेकर सभी पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *