नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विस्तार केंद्र रंगरा के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में भोजन वितरण किया गया. करीब 100 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
इस अवसर पर संगठन के जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप के आयाम स्टूडेंट फोर सेवा के माध्यम से विभिन्न जगहों पर सेवा कार्य किया जा रहा है. इस विकराल महामारी में हम सभी को सकारात्मक सोच के साथ कोरोना को पराजित करना है. मौके पर अभाविप के कार्यकर्ता अनुराग कुमार आर्य, बेचन कयमार, लक्ष्मी कुमारी, शिवानी कुमारी, स्नेहा कुमारी, बमबम मोदी, प्रशांत मोदी, आदर्श आर्य समेत अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

