प्रखंड की मड़वा पूर्वी पंचायत से विधायक ईं. कुमार शैलेंद्र ने रविवार को मास्क वितरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि जीवन बहुमूल्य है। कोरोना वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क पहनें व वैक्सीन जरूर लें। किसी प्रकार के अफवाह के चक्कर में ना पड़ें। अपने व अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित करने को वैक्सीन लगवाएं।

आप मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। विधायक ने लोगों से सार्वजनिक भोज में शामिल नहीं होने, सर्दी-खांसी व बुखार आदि की समस्या होने पर तुरंत जांच कराने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इस महामारी में लोगों

File

को गरीब, असहाय एवं बेसहारों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।

मौके पर मौजूद भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी ने बताया कि रविवार को धरमपुररत्ती, मड़वा पश्चिमी, मड़वा पूर्वी, झंडापुर पश्चिमी व झंडापुर पंचायत में करीब 2500 मास्क का वितरण किया गया। बिहपुर विधायक ने जरूरतमंदों के बीच बांटे मास्क, लोगों से की अपील

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *