नवगछिया : नवगछिया में मंगलवार को स्वास्थ विभाग की तीन टीम द्वारा कुल 440 लोगों का एंटीजन किसके माध्यम से कोरोना जांच किया गया। कुल हुए जांच में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नवगछिया के उजानी, बिंदटोली, एवं अनुमंडल अस्पताल में जांच किया गया। नवगछिया के रामनगर बिंदटोली में एक, गोपालपुर के तीन, परबत्ता के एक, उजानी के पांच, नवगछिया शहर के चार लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वरुण कुमार ने कहा कि पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को कोरोना संक्रमित संदर्भित दवा उपलब्ध कराते हुए होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

नवगछिया में 130लोगों को ने लिया कोरोना का टीका

नवगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में मंगलवार को 130 लोगो को कोविड 19 का टीकाकरण किया गया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरूण कुमार ने कहा कि मंगलवार को 130 लोगों का टिकाकरण किया गया। टिकाकरण शिविर में सभी लोगो को कोविड शिल्ड का टीका दिया गया है। टिकाकरण किए गए लोगो को वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया है। वेक्सिनेशन शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 40 एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के 90 लोगों का टिकाकरण किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *