नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा आयोजित पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी किया गया. जिसमे की प्रथम स्थान पर गुलअफशा तबस्सुम, द्वितीय स्थान पर निकिता राज एवं बुशरा हुसैन और तृतीय स्थान पर निधि श्री एवं सोनाली कुमारी रहीं.

अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया अभाविप द्वारा इस प्रतियोगता का उद्देश्य था कि छात्राएं अपनी पारंपरिक संस्कृति से जुड़ें. प्रतियोगिता में कुल 63 छात्राओं ने हिस्सा लिया था

जिसमें की पारंपरिक परिधान के आधार पर रिज़ल्ट घोषित किया गया है, एवं सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से ई सर्टिफिकेट भेजा जा रहा है. प्रतिभागियों को अभाविप की नगर सह मंत्री प्रतिभा झा, छात्रा सह प्रमुख अनुप्रिया, एसएफएस प्रमुख ब्यूटी एवं कॉलेज उपाध्यक्ष कोमल राज ने बधाई दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *