नवगछिया : 14 नंबर सड़क पर तेलघी पंचायत भवन के सामने तीक्ष्ण मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार नवगछिया के पुनामा प्रतानगर निवासी सुखो मंडल के 23 वर्षीय पुत्र वकील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और घायल युवक को लोगों के सहयोग से इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन मायागंज पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि वकील कुमार बिहपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

नारायणपुर में वाहन के धक्के से वृद्ध की गई जान

नारायणपुर | एनएच-31 पर भगवान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश साह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव की पहचान कराने के लिए लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराने के बाद थाने में रखा है। थानेदार ने बताया कि शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा। इसके बाद भी शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *