नवगछिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया शाखा के वरिष्ठ सदस्य ,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बिहार प्रांत एवं पूर्व राष्ट्रीय संयोजक युवा सुभाषचंद्र वर्मा को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के “राष्ट्रीय मंच प्रकाशन फोरम” में सदस्य के रूप मे नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेवारी उन्हें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने दी है ।इनकी नियुक्ति से नौगछिया ही नही बिहार प्रान्त के साथ साथ पूरे देश में युवाओं के बीच खुशी का माहौल है।इन्होंने बिहार प्रान्त के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर युवाओ के दिलो पे अमिट छाप छोड़ी हुई है। बहुत से युवा उन्हें अपना आदर्श मानते है। 11वी रास्ट्रीय कार्यकारणी समिति में राष्ट्रीय संयोजक स्वच्छ भारत अभियान के रूप में उनका कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा था। इनके संयोजक कार्यकाल में गोवा की पूर्व राज्यपाल स्व. मृदुला सिन्हा जी ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच को “स्वच्छ भारत अभियान’ का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था

नवगछिया शाखा सचिव चेतन मुनका ने बताया वर्तमान में भी सुभाष जी नवगछिया शाखा में ऑक्सीजन एवं राजनीति चेतना के संयोजक के रूप में हम युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। हर जरूरतमंद के बीच ऑक्सीजन पहुंच सके ,इसके लिए वह दिन रात मेहनत करते रहते हैं।

युवा सुभाष चंद वर्मा जी ने कहा बहुत ही बड़ी जबाबदेही राष्ट्र के द्वारा उन्हें दी गई है ।इस जबाबदेही को आप सभी युवा साथियों के सहयोग से ही पूरा कर सकूंगा। उन्होंने सभी युवा साथियों के द्वारा दी जा रही बधाई एवम शुभकामना के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *