रंगरा – रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमरी कर चोरी गयी बाइक के साथ कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के उसरी बलवा निवासी मो मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष माहताब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी वर्ष 17 मार्च को रंगरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
जब पुलिस ने सघनतापूर्वक अनुसंधान किया तो बात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त बाइक मो मुस्ताक के घर मे हैं. पुलिस ने छापेमारी की तो मुस्ताक अपने घर से ही गिरफ्तार हो गया और पुलिस ने उसके घर से ही चोरी गयी मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

