नवगछिया : चोरी-छुपे हथियार बनाए जाने की सूचना पर सोमवार को छापेमारी करने गई एसटीएफ के हत्थे न सिर्फ मिनी गन फैक्ट्री लगी बल्कि हथियार खरीदने आए कई शातिर भी पकड़े गए। पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। कट्टा और बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ हथियार बनाने के सामान मिले हैं।
Total Downloads: 462
एसटीएफ की विशेष टीम ने बिहपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। वहां से एक कट्टा, 7.65 बोर की 20 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, मोटरसाइकिल के साथ लेथ, ड्रील, मिलिंग और वेल्डिंग मशीन जब्त की गई। मौके से मो. शहबाज आलम, मो. सैद उर्फ बब्लू (दोनों मिर्जापुर बरदह, मुफस्सिल, मुंगेर) प्रभार चौधरी (भरसो, परबत्ता), पंकज राय (गौरीपुर, बिहपुर), गोपाल सिंह (गंगजला, सदर, सहरसा), शुभम कुमार (गौरीपुर, बिहपुर) और गयानंद यादव (नयाटोला भवनपुरा, खरीक, नवगछिया) को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों में मो. शहबाज हथियार बनाने और बेचने का काम करता था। उनके साथ कुछ अन्य बदमाश भी इस धंधे में लगे हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है।


हथियार के लिए पहुंचे थे सात बदमाश
जब एसटीएफ ने छापेमारी की उस वक्त वहां 8 लोग मौजूद थे। इनमें एक ही शख्स मिनी गन फैक्ट्री से जुड़ा था। बाकी के सात हथियार खरीदने के लिए पहुंचे थे। सब किसी ने किसी मामले में फरार बताए जाते हैं। एसटीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए सभी बदमाशों को बिहपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
input : Hindustan
