राज्यभर में कोरोना से होने वाली मौत के बाद मिलने वाले अनुग्रह अनुदान में बदलावराज्यभर में कोरोना से होने वाली मौत के बाद मिलने वाले अनुग्रह अनुदान में बदलाव

रंगरा – रंगरा सीएचसी में मंगलवार को 58 लोगों का कोरोना जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया. जानकारी देतर हुए रंगरा सीएचसी के प्रभारी डॉ रंजन ने कहा कि सबों की रिपोर्ट नेगटिव आयी है. डॉ रंजन ने कहा कि पिछले 14 दिनों में रंगरा से कोरोना का महज एक नया मामला सामने आया है. कोरोना का खतरा बरकरार है इसलिए वे लोग सतर्क रहें.

रंगरा में 100 लोगों का किया गया वैक्सिनेशन

नवगछिया – रंगरा में मंगलवार को कुल मिला कर 100 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है. जानकारी देते हुए रंगरा सीएचसी के प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वैक्सिनेशन सेंटर पर कुल 70 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है जबकि टीका एक्सप्रेस से 30 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है. वैक्सीन लेने के बाद सबों की स्थिति सामान्य है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *