नवगछिया – खगड़ा पंचयात के बोरवा गांव में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट में मनीष कुमार नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मनीष कुमार का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. मनीष का कहना है कि मंगलवार को देर रात वह अपने दरवाजे पर था और उसके पड़ोसियों ने एक जुट होकर उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दिया.

पहले उसके सर पर कुदाल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया फिर उसके शरीर पर किरोसिन छिड़क कर उसके जलाने का भी प्रयास किया गया. उसे बचाने उसकी भाभी आयी तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट किया.

मनीष कुमार ने कहा कि आरोपियों ने उसे घर खाली कर देने अन्यथा जान मार देने की धमकी दी है. मनीष ने अपने पड़ोसियों रवि मंडल, अश्विनी मंडल, नीलेश मंडल, राहुल मंडल, त्रिवेणी मंडल, बिंदो मंडल को नामजद करते हुए परवत्ता थाने में लिखित आवेदन देकर परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *