रंगरा – नवगछिया के एक गांव की लड़की के साथ गोपालपुर प्रखंड के एक लड़के द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की बाबत लड़की ने रंगरा थाना और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. लड़की का कहना है कि उसे सूचना मिली है कि उसका प्रेमी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है.
Total Downloads: 466
लड़की का कहना है कि 15 मई को शादी करने की बात कह कर उसे रंगरा चौक पर बुलाया था और बहला फुसला कर पास के ही एक कमरे में ले गया और उसका यौन शोषण किया. जब सुबह वह शादी की बात पर अड़ गयी तो लड़के ने कहा कि उसकी नौकरी लगने वाली है. नौकरी लगते ही वह शादी कर लेगा.


इसके बाद वह घर चली आयी. इन दिनों लड़के पर शादी करने का प्रेशर दिया तो लड़के ने कहा कि शादी में चार से पांच लाख रुपया दहेज के बाद ही शादी हो सकती है. लड़की ने कहा कि आठ जून को उसे पता चला कि उसका प्रेमी किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है. पीड़ित युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. इधर पुलिस मामले की छनबीन में जुट गयी है
