बिहपुर – बुधवार की सुबह करीब पांच बजे कटिहार -बरौनी रेलखंड पर बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास एक ट्रेन से गिरकर मरे 20 वर्षीय युवक का शव मिला .वही शव मिलने की सूचना पर रेल थानाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया.

उसके मृतक युवक के पॉकेट तलाशने पर 50 रुपया एवं नेट से निकाला हुआ पटना से कटिहार तक का रेल टिकट बरामद हुआ एवं रेल टिकट पर जो मोबाइल नंबर था. उससे मृतक युवक के घर फोन से घटना की सूचना दिया .

वही रेल थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक युवक की पहचान मालदा जिले हरिश्चंद्रपुर के रहनेवाले मोहम्मद मुजम्मील के रूप में हुआ.युवक के साथी मोहम्मद शहाबुद्दीन (24 वर्ष ) था. बता दें की मंगलवार की शाम में डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत हो गई थी.रेल पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार की सुबह लोगों द्बारा सूचना देने पर हुई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *