नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति से ₹60,000 छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित ने बुधवार शाम नवगछिया थाना आकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जानकारी देते हुए कदवा कासिमपुर निवासी दंपत्ति रंजना देवी और कुमोद सिंह ने कहा कि वे लोग दोपहर में इलाहाबाद बैंक से ₹60,000 की निकासी कर वापस मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़ा मोर के पास एक बाइक पर सवार दो लड़के ने ओवरटेक कर उसके हाथ से रकम का थैला झपट लिया और भागलपुर की ओर भाग गए, जब तक वे लोग कुछ करते तबतक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे. नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *