नारायणपुर : प्रखंड के नगरपारा गांव निवासी चौकीदार गुलाब पासवान के पुत्र भवदेव पासवान (25) ने सोमवार को घर में बंद होकर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। युवक के पिता नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं।
Total Downloads: 102
पिता व भाई ने बताया कि वह काफी नशा करता था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। बराबर पैसे की मांग करता था। दो तीन महीना पहले घर में पैसा को लेकर हंगामा किया तो दो लाख रुपया पांच रुपये के ब्याज पर उठा कर दिया गया जिसका वह हथियार व गोली खरीद ली। वह नशा कर बराबर हंगामा करता था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक महिला से उसका अबैध संबंध था। जिसका परिजन विरोध करते थे। इधर पैसा खत्म हो गया था तो वह अभिभावक से पैसे की मांग कर रहा था, नहीं देने पर कमरे में बंद होकर परिजनों को धमकाने लगा।


जिस पर पिता ने धमकाया कि दरवाजा खोलो नहीं तो पुलिस को बुला लेंगे। फिर भी वह दरवाजा नहीं खोला। भवानीपुर पुलिस ने जब गांव पहुंचकर दरवाजा खोलने को कही तो वह पुलिस को हट जाने को कहा, नहीं तो गोली चला देंगे। फिर उसने दाहिने कनपट्टी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिर दरवाजा को तोड़ा गया तो वह मृत पड़ा था। वहां से एक पिस्टल, एक खोखा व 17 गोली बरामद किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। मृतक चार भाई और दो बहनों में छोटा था।
