नवगछिया – नवगछिया शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को कुल 37 जगहों पर एक साथ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा. जानकारी देते हुए नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों पर मेडिकल कर्मी और चिकित्सा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है तो दूसरी तरफ टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 363
इस क्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी संबंधित केंद्रों के बारे में लोगों को बताया गया है. गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया है. मालूम हो कि नवगछिया में शुक्रवार को आठ हजार लोगों का टीककरण किये जाने का लक्ष्य है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

