नारायणपुर – जय प्रकाश महाविद्यालय के मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नारायणपुर ईकाई की बैठक पूर्व नगर मंत्री सुमित कुमार के नेतृत्व में हुआ. जिसमें नई इकाई की घोषणा विश्व विद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव ने की. जिसमें नगर अध्यक्ष प्रो राकेश कुमार झा, नगर उपाध्यक्ष प्रो कौशल किशोर झा, नगर मंत्री पंकज कुमार, नगर सहमंत्री मधुर मिलन नायक, सुशांत, नीतीश, हंसराज, चंदन, मोनल कश्यप व मनीष, कार्यालय मंत्री अजय कुमार रविदास, एस एफ डी प्रमुख प्रमोद कुमार सहित 45 लोगों को रखा गया है. बैठक में पूर्व विश्व विद्यालय संगठन मंत्री विजय सिंह कुशवाहा, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य संजय झा, विश्व विद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे.


