नारायणपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर शनिवार को एक मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई।

घायल की पहचान खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज निवासी नंदलाल मंडल के 26 वर्षीय पुत्र करण राज के रूप में हुई है।

घायल करण राज ने बताया कि वह बाइक से सतियारा गांव से महेशखूंट की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने अचानक चकमा दे दिया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह घायल हो गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *