प्रखंड के हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव के वार्ड नंबर चार में कोसी कटाव जारी है। पिछले दिनों चितरंजन सिंह, निहाल रंजन सिंह, कृष्ण कन्हैया सिंह एवं प्रकाश शर्मा का घर कोसी में समा जाने के बाद भी कोसी कटाव का सिलसिला जारी है। अब कटाव के मुहाने पर प्रभाकर सिंह, सनातन सिंह, फुलेश्वर शर्मा, जोबनी शर्मा, लुछो शर्मा एवं कैनू शर्मा का घर है। इनलोगों ने कटाव की भयावहता को देख घर से सामान निकालना शुरू कर दिया है।

इनलोगों का घर कटाव स्थल से अब 20 फीट की दूरी पर है। इधर ग्रामीण सनातन सिंह एवं रिक्की सिंह ने बताया कि हमलोगों ने कहारपुर में हो रहे भीषण कटाव के बारे ने बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने गांव को कटाव से बचाने की दिशा में कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया।

उधर गांव के दक्षिण भी कोसी बगीचे एवं जमीन को निगल रही है। अब श्याम कमल सिंह एवं प्रेम नारायण सिंह का बगीचा कटना शुरू हो गया है। ग्रामीण मृत्युंजय सिंह, मंटा शर्मा, अनिल सिंह, श्रीकर सिंह व फुलेश्वर शर्मा ने प्रशासन से गुहार लगायी है कि अगर समय रहते कहारपुर में मजबूती से कटाव रोधी कार्य नहीं किया गया तो गांव का अस्तित्व नहीं बचेगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *