बिहपुर। प्रखंड के औलियाबाद (हिरदीचक) वार्ड नंबर तीन निवासी अपने ससुराल मिल्की से 26 जून को लापता हुआ मो. शाकिर मंगलवार को दिन के करीब दो बजे दिल्ली से बरामद हो गया। युवक दिल्ली से अपने घर आया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 354

उसके परिजन उसे लेकर थाने आये। जहां युवक ने बताया की मेरे साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी। मैं दिल्ली कैसे पहुंचा, मुझे कुछ पता नहीं। बता दें कि 26 जून की शाम को लापता युवक के भाई मो. चांद ने

बिहपुर थाने में भाई मो. शाकिर को ससुराल वालों पर पीटकर हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने साला मो. पूसो, मो. सत्तार, मो. रामजानी, मो. मुख्तार, मो. निसार, मो. फईम एवं मो. आसिफ तथा सरहज को नामजद आरोपी बनाया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *