नवगछिया – डिब्रूगढ़ से राजेन्द्र नगर टर्मिनल पटना जाने वाली ट्रेन से अज्ञात पॉकेटमार ने एक महिला का पर्स झपटा मार गिरोह द्वारा उड़ा लिए जाने की सूचना है. उक्त पर्स में एक मोबाइल, सोनो के कुछ जेवरात, आधार कार्ड, कुछ कागजात और थी के अलावा ₹1500 नकद थे. घटना की बाबत मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के घोषई वार्ड नंबर चार निवासी शंकर कुमार ने मंगलवार को देर शाम नवगछिया रेल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

शंकर कुमार ने कहा कि वे ग्वालपाड़ा रेलवे स्टेशन से नवगछिया जाने के लिये रेलगाड़ी के आरक्षित कोच में सवार हुए थे. उनके साथ उनकी पत्नी सोनी कुमारी और दो छोटे बच्चे भी थे. छः जुलाई को लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर ट्रेन न्यूजलपाईगुड़ी से खुली ही थी. कि एक

अज्ञात पाकेटमार ने उसकी पत्नी के पास ही रखा उसका पर्स झपट लिया और ट्रेन के गेट के तरफ भाग गया.

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह चलती ट्रेन से कूद गया. नवगछिया पहुंच कर पीड़ित परिवार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में नवगछिया पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर न्यूजलपाईगुड़ी रेल थाना स्थानांतरित कर दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *