खरीक : कोसी पार लोकमानपुर एवं सिहकुंड में कोसी नदी द्वारा हो रहे कटाव की रफ्तार में कोई कमी नहीं आ रही है। सिहकुंड के बालू टोला में हो रहे कटाव में मंगलवार की देर रात से बुधवार की शाम तक चार घर कटाव की भेट चढ़ चुके हैं। जबकि कई घर कटाव के मुहाने पर हैं। कटने वाली में अरूण राय विपिन राय प्रमोद राय एवं त्रिपुरारी राय का घर शामिल है।

वहीं कटाव के मुहाने पर पहुंच चुके घर के लोग खुद अपने से तोड़ कर घर में मौजूद सभी समान एवं ईट वगैरह आदि को सुरक्षित स्थान पर रख रहे है। वही बिजली का ट्रांसफर भी कटाव के आगोश मे कभी भी समा सकता है। लोग पुरी तरह से दहशत मे है । वही इसी गांव मे अन्य जगहो पर भी कटाव हो रहा है। वही लोकमानपुर के बालू टोला के समीप भी कटाव जारी है।

नदी एवं गांव के बीच की दूरी धीरे धीरे कम होती जा रही है। ग्रामीणो ने बताया कि दक्षिण की तरफ से आने वाली हवा के झोंके मे कटाव की रफ्तार तेज हो जाता है। अभी तक विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू नहीं करने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। सीओ निशांत कुमार ने बताया की कटने वाले लोगो की सूची तैयार की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *