नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 8 करोड़ की लागत से बनने वाले आधे दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया है. उक्त जानकारी देते हुए जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि गोपालपुर प्रखंड में श्यामदेव चौधरी के घर से आर सी डी रोड नंबर-14 तक, साजिद मिंया के घर से लिंक रोड पोखड़िया तक और आर सी डी रोड नंबर-14 सैदपुर मोड़ से बुद्धूचक रिंगबांध तक सड़क का शिलान्यास किया गया.

रंगरा प्रखंड में एन एच-31 रंगरा ओपी से लालमुनी मंडल के घर तक और रामप्रकाश साह के घर से बजरंग बली स्थान तक सड़क का शिलान्यास किया गया. वहीं इस्माइलपुर प्रखंड में तीन नंबर ठोकर से डिमहा नारायणपुर तक सड़क का शिलान्यास किया गया है.

मौके पर संवेदक डब्लू पांडे, पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह, धरहरा के पूर्व मुखिया विजय सिंह, बबलू पांडे, अरविंद यादव, कुणाल बैकुंठ, अरविंद मंडल, सुनिल सिंह, गोपाल सिंह, उमेश मंडल, निकेत बिहारी, साकेत बिहारी, तरूण कुमार, व अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *