बिहपुर। झंडापुर एनएच-31 स्थित टीवीएस शोरूम के समीप शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के करीब भागलपुर से सहरसा जा रही यात्री बस में अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। जिस कारणों बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। बस में कुल 20 यात्री सवार थे।

जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी थे। दुर्घटना टल गयी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत यह रही कि किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। बस का गेट खोलकर सारे यात्री बस से बाहर निकल गये। बस में सवार यात्री धुएं के प्रभाव से खांसते नजर आ रहे थे।

वहीं बस के चालक भरत चौधरी ने बताया कि गाड़ी के इंजन में गड़बड़ी हो जाने का कारण आग लगी थी। लेकिन आग बूझा दी गयी। बस को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बस में आग लगने की सूचना पर झंडापुर के ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार व दारोगा पवन सिंह ने पहुंचकर पड़ताल की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *