नवगछिया  : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि इस बार इस्माइलपुर के लोगों को बाढ़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. वे बांध बना रहे कांट्रेक्टर के कांटेक्ट में हैं. बांध मजबूत बनाया गया है. किसी भी सूरत में इस्माइलपुर को डूबने नहीं दिया जाएगा.

विधायक ने कहा कि जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक बांध बनाना उनका सपना था, अब इस्माइलपुर से कटारिया सिम्मर गाछ चौक तक वे बांध बनाने का काम करेंगे. विधायक ने चिराग पासवान पर तल्ख टिपण्णी करते हुए कहा कि चिराग ने अपने बंगले में आग लगा लिया है.

वह अपने पिता के पैसे को उड़ा रहा है. उसकी कहानी अब समाप्त है. विधायक ने कहा कि पशुपति पारस अच्छे नेता हैं, वे नीतीश को जानते और मानते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर ही उन्हें मंत्री बनाया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *