नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा से देर रात नवगछिया पुलिस ने संजीव जयसवाल के घर छापेमारी कर 5 किलो गाजा के साथ संजीव को गिरफ्तार किया है. नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत सूचना मिली थी कि पकड़ा के संजीव जयसवाल द्वारा अवैध गांजा तस्कर किया जाता है.
Total Downloads: 102
जिसके बाद नवगछिया थाना के अजीत कुमार और सुदीप कुमार को भेजा गया था संजीव जायसवाल के यहां छापेमारी के क्रम में उसके छत पर लकड़ी के डब्बे में दो सरसों तेल के डिब्बे में रखे 5 किलो गांजा बरामद किया गया है. वही एक मोबाइल भी बरामद हुआ है.


इसके विश्लेषण से कांड में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी उन्होंने बताया कि संजीव जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि गाजा की तस्करी कहा होती थी और किसको दिया जाता था. उसका भी पता लगाया जा रहा है.
