भागलपुर, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के नामांकन समिति की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में पीजी, एमसीए और स्नातक में नामांकन संबंधी निर्णय लिया गया।

नामांकन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि स्नातक सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए 14 जुलाई से दो अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। आवेदन में संशोधन तीन से चार अगस्त तक किया जा सकेगा। पहली मेधा सूची का प्रकाशन 11 अगस्त को होगा और 12 से 18 अगस्त तक नामांकन होगा। दूसरी मेधा सूची 22 अगस्त को प्रकाशित होगी।

23 से 27 अगसत तक नामांकन होगा। तीसरी मेधा सूचीत 31 अगस्त को जारी होगी और 31 अगस्त से ही तीन सितंबर तक नामांकन होगा। वहीं काउंसिलिंग और कागजातों की जांच चार से 11 सितंबर के बीच होगा। वहीं एमसीए में नामांकन के लिए पांच जुलाई से 26 अगस्त तक आवेदन जमा होंगे। एक सिंबर को मेधा सूची जारी होगी। दो सितंबर को ऑनलाइन नामांकन होगा और 11 सितंबर से क्लास शुरू होंगे। वहीं पीजी को लेकर निर्णय लिया गया कि तीसरी मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाए।

तीसरी सूची से 19 जुलाई तक नामांकन के बाद 20 जुलाई को विवि वेबसाइट पर जिस विषय में जो सीट खाली हैं को प्रसारित किया जाए। बैठक में डीएसडब्ल्यू संयोजक नामांकन समिति, डीन एकेडमिक डॉ. अशोक कुमार ठाकुर, सदस्य सीसीडीसी डॉ. केएम सिंह, यूडीसीए के निदेशक डॉ. निशार अहमद और आमंत्रित सदस्य के रूप में यूएमआईएस के प्रतिनिधि रोहित कुमार उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *