भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल के दो पिलर में हेयर क्रैक देखा गया है। गुरुवार को अधिकारी और एक्सपर्ट टीम जांच कर सकती है। तभी यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह किस तरह का क्रैक है।

सूचना मिलने पर पुल निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी पाया देखने गए थे। उन्होंने बताया कि भागलपुर की ओर से पी-3 और पी-4 पिलर में क्रैक देखा गया है। यह हेयर क्रैक है और काफी पुराना है। यह कोई नया नहीं हुआ है। पुल निर्माण विभाग के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रभात कुमार ने कहा कि यह क्रैक प्लास्टर में है या अंदर, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। गुरुवार को वह भागलपुर पहुंचेंगे तो वहां जा सकते हैं।

एक्सपर्ट टीम से भी उसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है कि यह गंभीर मामला है या नहीं। यह पूछने पर कि परिचालन पर तो असर नहीं होगा, उन्होंने कहा कि बिना जांच किए इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जानकारी हो कि इसके पहले भी पुल पर काम हुआ था, लेकिन वह बीयरिंग और ज्वाइंट एक्सपेंशन को लेकर हुआ था। पिलर को लेकर ऐसा काम नहीं हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *