बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर अब कटाव का दोहरा मार झेलने को विवश है। पहले तो वार्ड नंबर चार में दक्षिण दिशा में भीषण कटाव हो रहा था। लेकिन दो दिनों से कटाव थोड़ा स्थिर हुआ है। पर अब कोसी ने गांव के पश्चिम दिशा से कटाव शुरू कर दिया है।

बुधवार की रात पीयूष सिंह का बासा भीषण कटाव की भेंट चढ़ गया। वहीं मुहाने पर श्यामकमल सिंह एवं मनीषदेव सिंह का बासा है। जो किसी भी समय कटाव की भेंट चढ़ सकता है। गांव के दोनों ओर से कटाव शुरू हो जाने से गांव वाले हैरान व परेशान है। अब क्या करें। अगर चार नंबर वार्ड में कटाव हो रहा था तो लोग वार्ड नंबर पांच में शरण ले रहे थे। अब तो वार्ड नंबर पांच में कटाव शुरू हो गया है।

वहीं सनातन सिंह ने बताया कि अब नहीं लगता है। गांव का अस्तित्व बच पायेगा। कोसी की धारा गांव को लील लेने को बेताब नजर आ रही है। लोगों में कटाव को लेकर भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि गांव में फ्लड फाइटिंग का काम भी चल रहा है। जो कटाव रोकने की दिशा में नाकाफी है। लोग धीरे-धीरे अभी भी अपने घर के सामान को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हैं। लोग कोसी मैया की पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं कि गांव बच जाये। लोग कटाव के भय से रतजगा कर रहे है। लेकिन कोसी गांव को लीलने पर आमदा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *