नवगछिया – पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती महंगाई के खिलाफ नवगछिया नगर एवं प्रखंड राजद ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और और पीएम सीएम का पुतला फूंक डाला. नवगछिया शहर में राजद के गोपालपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे शैलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ठेला और बैलगाड़ी के साथ विरोध प्रदर्शन किया.
Total Downloads: 360
इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद एवं नवगछिया के प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव कर रहे थे. इस अवसर पर अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामदेव यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष रामविलास सिंह,

मजदूर सेल के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुनव्वर आलम, वीरेंद्र चौरसिया, अनवर बैठा, मिथिलेश यादव, नरेश यादव, अरमान, पूर्व सैनिक बाल्मीकि यादव, रणवीर कुमार मौजूद थे.

