Total Downloads: 47
नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच शाखा नवगछिया द्वारा 7 और 8 जनवरी को नवगछिया इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया में बिहार प्रांतीय क्रिकेट स्वर्गीय हरीश चंद्र मिश्र मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 5 टीम हिस्सा ले रही है. जिसमें नवगछिया, भागलपुर, नाथनगर, झाझा, कटिहार की टीम सिरकत करेगी. क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन में स्वर्गीय हरिशचंद्र मिश्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चेयरमैन जगदीश चंद्र मिश्र, पप्पू जी, प्रांतीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रांतीय महामंत्री विकास खंडेलिया, प्रांतीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र वर्मा, प्रांतीय खेल संयोजक अजय वैध की मौजूदगी में क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा.

