नवगछिया: गुरू पूर्णिमा महोत्सव नवगछिया सहित आसपास के इलाके में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,स्वामी आगमानंद जी महाराज के गुरूगेह नगरह में सनातन सेवा समीति एवं विषहरी मंदिर पूजा समीति के सदस्यों के साथ ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा भाव से एक दिवसीय कार्यक्रम को विषहरी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जायेगी।
Total Downloads: 101
कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन जारी निर्देश का पालन करते आयुष काढ़ा, अल्प प्रसाद की व्यवस्था की गई है, संध्या में भजन गायक बलवीर सिंह बग्घा,अर्पण पांडेय, पवन दूबे, अमर कुमार, माधवानंद ठाकुर, कुंदन, चंदन, राजू, रविश आदि कलाकारों के द्वारा मधुर भक्ति कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। वहीं शिव शक्ति योगपीठ में आचार्य, पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया जाएगा।

फेसबुक के माध्यम से आशीर्वाद देगें स्वामी आगमानंद:
परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज फेसबुक लाइव के माध्यम से आशीर्वचन देगें। स्वामी जी के निर्देशन पर इस वर्ष भी वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंस, प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए लोग अपने घरो में पादुका पूजन के साथ गुरू पूर्णिमा मनाएगें। साथ ही उस दिन प्रातः पूजन के साथ अपने अपने क्षेत्रों में महाप्रसाद का वितरण करेंगे। शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने बताया – जीवन में गुरु एवं शिष्य के महत्व आने वाले पीढ़ी को बताने के लिए यह दिन एक आदर्श है। गुरु का आशीर्वाद सर्वाधिक कल्याणकारी एवं ज्ञानवर्धक होता है। यह महोत्सव संस्कृत के प्रकांड विद्वान चारों वेद के रचयिता महर्षि वेद व्यास को समर्पित है। उनका जन्म आषाढ़ माह के पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनके सम्मान में यह पर्व या महोत्सव भारत में धुम धाम से मनाया जाता है।

