नवगछिया – कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो शशिनाथ झा ने रविवार को महंत वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय नवगछिया का औचक निरीक्षण किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर डॉक्टर सत्यवान कुमार,
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
महाविद्यालय संरक्षक एवं दाता सदस्य सीताराम ठाकुर, प्राचार्य डॉ बुद्धि प्रकाश ठाकुर, सचिव श्री प्रवीण भगत एवं सभी शिक्षण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे. माननीय कुलपति ने सभी बिंदुओं पर महाविद्यालय के कार्यों को सराहा तथा महाविद्यालय के उत्तररोतर विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

