खरीक। चोरहर में फिर एक बार कोसी नदी का कटाव शुरू हो गया है। यह घाट से पश्चिम दिशा की ओर स्कूल के पास हो रहा है। स्कूल एवं नदी के बीच की दूरी करीब 10-15 फीट बची है। इसके अलावा कई लोगों का घर भी कटाव के मुहाने पर है। राजेश पंडित आदि लोगों ने बताया कि जिस रफ्तार से कटाव हो रहा है वैसे में किसी भी समय स्कूल एवं आसपास मौजूद घर नदी में समा जाएगा।

जिसके बाद पानी गांव के अंदर प्रवेश कर जाएगा। यह परिस्थिति आने पर चोरहर के साथ-साथ नन्हकार, विश्वपुरिया समेत कई गांव जलमग्न हो जाएगा। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग कार्य कर कटाव की रफ्तार में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। किन्तु अभी तक बेअसर साबित हो रहा है।

वहीं रविवार की देर रात करीब 12:30 बजे गांव में पानी प्रवेश करने की अफवाह फैल गई। जिस कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सभी लोग नदी किनारे दौड़ पड़े। जहां की स्थिति देख कर लोग सहम उठे। वहीं कोसी पार भवनपुरा पंचायत के मैरचा में भी कटाव जारी है। जिसमें कई घर कटाव के मुहाने पर हैं। कब किसका घर नदी में समा जाएगा यह कहना मुश्किल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *