नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के सकुचा में कोसी का भीषण कटाव हो रहा है। रोजाना कटाव होने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा पूर्व में दिया गया जियो बैग पूरी तरह से कट-कटकर कोसी में समा रहा है। इससे गांव पर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ और कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार को कटाव की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद भी ठोस रूप से कटाव निरोधी कार्य नहीं किया जा रहा है। कटाव निरोधी कार्य के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

ग्रामीण सह भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य गौरीशंकर राय ने कहा कि कार्यपालक अभियंता से लेकर फ्लड विभाग के एसडीओ सिर्फ अपने कार्यालय में चिपके रहते हैं और कटाव स्थल पर भी नहीं पहुंचते हैं। सिर्फ जेईई को भेजते हैं। जब जेईई से पूछा जाता है तो कहते है कि साहब का आदेश नहीं मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि सकुचा में हो रहे कोसी कटाव पर तत्काल रोक नहीं लगा तो जल संसाधन विभाग के मंत्री और कार्यपालक अभियंता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *