भागलपुर: आनंद विहार से मालदा टाउन जाने वाली 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन समर स्पेशल एक दिन बदले समय पर चलेगी। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा है कि 3 अगस्त को आनंद विहार से खुलने वाली आनंद विहार-मालदा टाउन समर एक्सप्रेस जमालपुर 5.40 की जगह 5.33 बजे शाम में पहुंचेगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
खुलने का समय 5.45 की जगह 5.38 बजे होगा। यह ट्रेन सुल्तानगंज 6.28 बजे की जगह 6.10 बजे पहुंचेगी और 6.30 की जगह 6.12 बजे शाम में खुलेगी। भागलपुर पहुंचने का पूर्व में 6.55 समय था लेकिन उस दिन 6.45 बजे पहुंचेगी जबकि शाम 7 बजे की जगह 6.50 में ही रवाना हो जाएगी। कहलगांव पहुंचने का समय 7.27 बजे था लेकिन 7.22 में पहुंचेगी और 7.24 में रवाना होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

