नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार संध्या समय सहरसा से सियालदह जाने वाली हाटे बजारे स्पेशल एक्सप्रेस से चलती ट्रेन में मां एवं बेटे के कूदने के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

मौके पर मौजूद नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने तत्काल अपने अन्य अधिकारियों को बुलाकर घायल मां-बेटे को अनुमंडल अस्पताल भेजा। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि महिला साको देवी अपने 10 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के साथ मानसी स्टेशन से नवगछिया आ रही थी।

इसी दौरान वह नवगछिया स्टेशन पर रुकने से पहले चलती ट्रेन से कूद गई। जिससे मां एवं बेटे को कई जगहों पर चोट लगने से मां साको देवी का पैर टूट गया एवं पुत्र अंशुमान के सिर में गंभीर चोट आयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों घायल का इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *