नवगछिया के ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विख्यात बिहुला विषहरी पूजा को राजकीय दर्जा दिए जाने के लिए पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने बिहार विधानसभा के पटल पर अपनी मांगों को रखा था,
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
जिस पर कला संस्कृति मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि बिहुला विषहरी पूजा समारोह को राजकीय मेला का दर्जा देने के लिए संज्ञान में ले लिया गया है। कोरोना काल के बाद राज्य स्तर से महोत्सव की जब भी शुरुआत की जाएगी उसमें बिहुला विषहरी महोत्सव भी मनाया जाएगा।

नवगछिया के मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, रमेश राय, कौशल जयसवाल, हितेषचंद्र, अनीस यादव सलिल कसेरा ने विधानसभा में बिहुला विषहरी से जुड़ी मांग रखने पर विधायक विजय खेमका का आभार व्यक्त किया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

