खरीक, कोसी पार लोकमानपुर के बालू टोला के समीप पिछले दिनों से जारी कटाव और भयावह होता जा रहा है। लोगों की जमीन काटने के बाद नदी गांव के नजदीक आ गई है। शुक्रवार को विशुनदेव दास का घर कट गया था।
Total Downloads: 93
वहीं सुरमियान शर्मा, बादल सिंह, फुकरू पासवान, जोगेन्द्र मंडल, उमेश पासवान समेत छह लोगों का घर कटाव के मुहाने पर पहुंच गया है। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

वहीं पंसस प्रतिनिधि भिखारी यादव, जवाहर यादव आदि ने बताया कि अगर शीघ्र यहां फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया तो गांव का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। वहीं शुक्रवार को विभाग के पदाधिकारियों ने हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को सकारात्मक आश्वासन दिया। वहीं मैरचा में भी कटाव की स्थिति भयावह बनी हुई है।

