रंगरा – मंदरौनी पंचायत के निचले इलाके में शनिवार को देर शाम कोसी नदी में आयी बाढ़ का पानी फैल गया है. पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना ने कहा कि करीब चार सौ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. मुखिया ने कहा कि फिलहाल लोग अपने अपने घरों में ही रह रहे हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
मुखिया ने बताया कि ज्यादातर लोग अपने घरों में चौकी या बेड पर रह रहे हैं तो कुछ लोगों ने गांव के उंचे स्थानों पर शरण ली है. मुखिया ने कहा कि मामले की सूचना रंगरा के अंचलाधिकारी को दे दी गयी है. तत्काल राहत कार्य चलाने की मांग की गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

