बिहपुर। गंगा व कोसी के बीच अंग के गौरव के नाम से विख्यात प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाब ब्रजलेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालु दूसरी सोमवारी पर शिवभक्त महादेव का दर्शन नहीं कर सके। कोविड गाइडलाइन के कारण मंदिर का गेट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था।

श्रद्धालु मंदिर के गेट पर ही जलार्पण कर वापस लौटे। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष सुनील चौधरी, सचिव दिलीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मनोरंजन राय, सदस्य डब्लू राय समेत झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार व दारोगा पवन सिंह ने शिवभक्तों को समझाबुझाकर कर वापस लौटाया। वहीं शिव भक्तों से अपील की गयी कि घर में ही रहकर पूजा-अर्चना करें। इस दौरान मंदिर परिसर बोलबम के जयकारों से गूंज रहा था। दूसरी सोमवारी को अजगैबीनाथ मंदिर में छायी रही वीरानी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *