नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड में कटाव के बाद अब बाढ़ का खतरा पूरी तरह से मंडराने लगा है। इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय से ठीक सटे इस्माईलपुर पश्चिमी के वार्ड नं 6, 7, 8, 9 और 3, 4 के आंशिक हिस्से में गंगा नदी के बाढ़ का पानी आ गया है। जिससे गुरुवार को लगभग पचास से साठ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पीड़ित परिवार घर छोड़कर थाना से सटे रिंग बांध पर रहने को मजबूर हो गए हैं। परिवार वालों के समक्ष खाना बनाने के अलावा शौचालय की समस्या उत्पन्न हो गई है।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोहर मंडल ने बताया कि लगभग सभी घरों में ठेहुना भर से ज्यादा पानी हो जाने के कारण लोग ऊंची जगह पर शरण लेना शुरू कर दिए हैं।

अगर बाढ़ के पानी की यही रफ्तार रहा तो एक सप्ताह में रिंग बांध के इस पार के सभी गांव रामदीरी, फुलकिया, गरैया बासा, 519, केलाबाड़ी गांव पूरी तरह से डूब जाएगा मुखिया प्रतिनिधि ने नवगछिया एसडीओ से पीड़ित परिवारों के लिए रिंग बांध पर शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सहित प्लास्टिक शीट, सूखा राशन वितरण की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *