रंगरा – कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के साथ ही रंगरा के मंदरौनी पंचयात की बड़ी आबादी बाढ़ प्रभावित हो गयी है. पंचायत के मुखिया अजित कुमार उर्फ मुन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के नासी टोला, गोढ़ीयारी टोला, ठाकुर टोला, पुवारी टोला, पछियारी टोला के लोग पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित हो गए हैं. करीब आठ सौ परिवार बाढ़ प्रभावित हैं. इधर रंगरा के सीओ आशीष कुमार ने शनिवार को पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया है. पंचायत के मुखिया अजीत कुमार उर्फ मुन्ना ने बताया कि पिछले 13 दिनों से पंचायत के लोगों के बाढ़ प्रभावित होने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था लेकिन अब तक किसी भी प्रकार का राहत कार्य नहीं चलाया गया है.

बाढ़ से प्रभावित नूनू सिंह, पिंकू सिंह, बाना सिंह, रविकांत सिंह, देवेन्द्र सिंह, रत्न कुमार सिंह, जगत मंडल, भगत मंडल, वकील मंडल, डोमी मंडल समेत अन्य ने कहा कि उनलोगों को पेज जल, शौचालय की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ भोजन का इंतजाम करना उनलोगों के लिये बड़ी समस्या है. वर्षा होने पर उनलोगों को सर छुपाने के लिये जगह भी नहीं मिल पा रहा है. पंचायत के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द राहत कार्य चलाने की मांग की है. रंगरा के सीओ आशीष कुमार ने कहा कि पंचायत की स्थिति का जायजा लेकर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है. दिशा निर्देश आने पर बचाव कार्य शुरू किया जाएगा.

मैदानी क्षेत्रों तेजी से फैल रहा है बाढ़ का पानी

बांध से रिसाव शुरू हो जाने के बाद खेतों और मैदानी भागों में तेजी से गंगा का पानी फैल रहा है. जानकारी देते हुए छोटी परवत्ता के प्रभात ने कहा कि अगर तटबंध से इतना भी रिसाव जारी रहा तो पांच से दस दिनों में इस्माइलपुर प्रखंड सहित जगतपुर और खगड़ा पंचायतों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैल जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *