बिहपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शनिवार की अल सुबह बिहपुर रेलवे स्टेशन व झंडापुर पूर्वी केबिन के बीच ट्रेन से गिरकर एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। लोगों ने युवक के शव को देखकर रेल पुलिस को जानकारी दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
आशंका जताई जा रही है कि युवक गेट पर बैठा होगा और नींद आने के कारण गिर गया होगा। युवक के सिर व नाक से खून बह रहा था। सूचना पर रेल थानाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। रेल थानाध्यक्ष ने बताया की शव की पहचान के लिये 72 घंटे रखा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

