नवगछिया : बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम राजधानी एक्सप्रेस से पटना से कटिहार जा रहें थे। इसी दौरान नवगछिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नवगछिया आकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

नवनिर्मित सम्राट अशोक भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं की जिला बनाने की मांग पर कहा कि जिला और प्रखंड बनाने के लिए बनी कमिटी में वह शामिल हैं। जब भी बिहार में जिला का गठन होगा नवगछिया को जिला बनाने की दिशा में पहल किया जाएगा। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, युवा नेता कुणाल गुप्ता, गौरव झा, सलिल कसेरा, इकराम सोनी, मनीष पासवान, मु. अंजार, अजित कुमार, राजा कुमार, पवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *