मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड व सूचीकरण कार्ड बिहार बोर्ड नौ अगस्त को जारी कर देगा. आठ अगस्त तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वालों का भी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सोमवार को जारी कर दिया जायेगा. यह 12 अगस्त तक अपलोड रहेगा.
Total Downloads: 460
रजिस्ट्रेशन व सूचीकरण में स्टूडेंट्स 12 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं. इससे पहले पांच अगस्त तक सुधार करने का मौका बोर्ड ने दिया था. BSEB ने कहा है कि जिन स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन व सूचीकरण के लिए शुल्क जमा नहीं किया है वह 13 अगस्त तक शुल्क जमा कर सकते हैं.

बोर्ड ने कहा कि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित उनके नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, लिंग, विषय आदि से संबंधित त्रुटि को सुधार कराया जा सकता है. स्टूडेंट्स त्रुटि सुधार कराने के लिए अपने हस्ताक्षर के साथ डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की दो प्रति अपने विद्यालय के प्रधान, मुहर एवं तिथि सहित प्राप्त कर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे. दूसरी प्रति विद्यालय के प्रधान के पास संधारित रहेगा. इसके बाद नाम, माता-पिता के नाम में परिवर्तन नहीं किया जायेगा.
बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने एक आदेश जारी कर कहा कि BSEB के मैट्रिक और इंटर पास स्टूडेंट्स अपने मार्कशीट में सुधार करवा सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि छात्र 4 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक इसके लिए बीएसईबी की प्रमंडलीय कार्यालय में अप्लाई कर सकते हैं. बोर्ड ने आगे कहा है कि सुधार के लिए स्कूल प्रधान की संस्तुति अनिवार्य होगा.

