नवगछिया – नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल के आगे अनाधिकृत पार्किंग के कारण जाम की समस्या को देखते हुए नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने मॉल संचालक को सुधार लाने का निर्देश दिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
कार्यपालक पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अनाधिकृत पार्किंग के कारण अक्सर जाम की समस्या उतपन्न हो जाती है. इस अनाधिकृत पार्किंग पर रोक लगाया जाए, अन्यथा बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 435 के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा और व्यवसायिक प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

