भागलपुर से गांधीधाम के बीच चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल का कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर अब नया टाइम टेबुल होगा। सोमवार को पूर्व रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
Total Downloads: 93
गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 13 अगस्त के बाद बदले समय पर कानपुर सेन्ट्रल पहुंचेगी और वहां से रवाना होगी। कानपुर सेन्ट्रल पहुंचने का पहले रात 11.25 बजे समय था अब 11.10 बजे पहुंचेगी। वहीं इस ट्रेन का कानपुर से प्रस्थान करने का समय पहले रात 11.35 बजे था अब 11.15 बजे रवाना होगी।

भागलपुर से हावड़ा जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस बुधवार को भी रद्द रहेगी। यह ट्रेन मंगलवार को भी हावड़ा से भागलपुर के लिए नहीं चलेगी। इसलिए बुधवार को भागलपुर से रद्द रहेगी। हावड़ा यार्ड में पानी जमा हो जाने के कारण इस ट्रेन को रद्द किया गया है। पिछले 9 दिनों से यह ट्रेन रद्द चल रही है। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि स्थिति सामान्य होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि भागलपुर-दुमका रेलखंड पर यह अकेली ट्रेन है जो हावड़ा तक जाती है। इसके नहीं चलने से भागलपुर के अलावा बाराहाट, मंदारहिल, हसडीहा, दुमका तक के यात्रियों को परेशानी हो गई है।

