नवगछिया : शादी का प्रलोभन देकर यूपी के एक व्यक्ति से ₹50 हजार की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में भवानीपुर निवासी रामविलास यादव की पत्नी सोनी कुमारी और यूपी के कन्नौज जिले के सैरिक थाना क्षेत्र के कैथई जगदीशपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव है.

बात सामने आयी है दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने कन्नौज के जय सिंह ठाकुर को उसके पुत्र की शादी करवा देने का प्रलोभन देकर ₹50 हजार की ठगी कर ली थी. इस बात की शिकायत जब जय सिंह ठाकुर ने नवगछिया पुलिस से की तो पुलिस हरकत में आयी और छनबीन कर क्रम में बात सामने आयी कि शादी का प्रलोभन देकर पैसे ऐंठना गिरफ्तार आरोपियों का पेशा है.

शैलेन्द्र का ससुराल कटिहार है और सोनी देवी से उसकी जान पहचान है. मामले में जयसिंह ठाकुर के बयान के आधार पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *